*ब्रेकिंग*
सांसद भोपाल साध्वी प्रज्ञा के कोरोना काल मे गायब ! भोपाल की जनता का दुर्भाग्य है! बोले पी सी |
जब सांसद को जनता की मदद के लिए आगे आना था तब वो गायब है,और जो दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए थे वो लगातार जनता की मदद के लिए मैदान में है।मुख्यमंत्री शिवराज को मंत्रालय से बाहर निकलना चाहिए। लोगों से मिलना चाहिए उनकी परेशानियों को दूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज क्यों मंत्रालय से बाहर नहीं आ रहे है। शिवराज जी तो कहते है कि कोरोना ज्यादा खतरनाक नही है। जब खतरनाक नहीं है तो फिर क्यों लॉकडाउन जारी है उसे हटा देना चाहिए। कमलनाथ सरकार के फैसलों की जांच के मंत्रियों की समिति पर बोले पूर्व मंत्री। ये आठवां आश्चर्य है,बीजेपी में आगे आगे देखिए होता है क्या। अभी तो बहुत कुछ देखने को मिलेगा।